Saturday, November 19, 2011

तुम हम

तुम बैठे
हम बैठे
बस शाम गयी
युग बीता बातों में



तुम जीते
हम जीते
कोई हार नहीं
जग जीता बातों में



तुम चुप थे
हम चुप थे
कोई गीत नहीं
संगीत बहा सांसों में


No comments: