1
परिभाषा
बाँधती है, निश्चित करती है
सीमाएं
अपरिभाषित प्रेम के बंधन में
हम और तुम
2
आवश्यकता क्या है
शब्दों की
चलो अवयक्त को बांचते हैं
मौन की भाषा में
नियंता के साथ
3
धूप की परछाइयों में
बैठें हैं हम और तुम
एक दूजे के अकेलेपन में गुम
साथ में
उत्सव का अहसास
4
परिणाम
परिणिति या नियति
सोचकर
क्या किसी ने
वास्तव में प्रेम किया है
परिभाषा
बाँधती है, निश्चित करती है
सीमाएं
अपरिभाषित प्रेम के बंधन में
हम और तुम
2
आवश्यकता क्या है
शब्दों की
चलो अवयक्त को बांचते हैं
मौन की भाषा में
नियंता के साथ
3
धूप की परछाइयों में
बैठें हैं हम और तुम
एक दूजे के अकेलेपन में गुम
साथ में
उत्सव का अहसास
4
परिणाम
परिणिति या नियति
सोचकर
क्या किसी ने
वास्तव में प्रेम किया है