ज़िन्दगी
कितना अच्छा होता
मुझे मिल जाती यदि
कोई ख़ुशी तो
बांट लेते
तुम और हम
क़तरा क़तरा
कुछ थोड़ा, कुछ ज़ादा
होता यदि
तुम्हें कोई ग़म
बांट लेते उसको भी हम
क़तरा क़तरा
कुछ थोड़ा, कुछ ज़ादा
कितना अच्छा होता
की देख पाते तुम मुझे
जान पाते तुम मुझे
मैं पास आ जाता तुम्हारे
तो छू लेते
हम तुम एक दूसरे को
और पा जाते
एक अहसास प्यार का
कुछ थोड़ा, कुछ ज़ादा
1 day ago